फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc and food supply corporation Bod meeting decisions

दीवाली से पहले दो निगमों के 8 हजार कर्मचारियों को को बड़ा तोहफा, बीओडी बैठक में लिए अहम निर्णय

Wed, 20 Sep 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
hrtc and food supply corporation Bod meeting decisions

हिमाचल पथ परिवहन निगम और खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही तोहफा मिला है। मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई बीओडी की बैठक में कई अहम निर्णय ‌लिए गए है। दोनों निगमों के कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति कर्मियों को 7100 रुपये दिवाली बोनस और चार फीसदी अंतरिम राहत भी दी जाएगी। दोनों विभागों के करीब 8 हजार कर्मचारियों को डीए की किस्त 1 जनवरी, 2017 से देय होगी। बढ़ा हुआ डीए सितंबर माह के वेतन के साथ अक्तूबर में मिलेगा। डीए का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ में आएगा। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री बाली ने प्रेसवार्ता में कहा कि पहले खाद्य आपूर्ति निगम के नियमित कर्मचारियों को ही बोनस मिलता था, लेकिन इस बार आउटसोर्स और अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों को भी दिवाली तोहफा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के कर्मचारियों का 9 फीसदी डीए देय था। 5 फीसदी डीए पहले जारी हो चुका है और बची हुई डीए किस्त भी दे दी है। इस फैसले से दोनों निगमों पर 50 लाख से अधिक का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन ने पेंशन भी रिलीज कर दी है। 


अब किसी की भी पेंशन पेंडिंग नहीं है। एचआरटीसी के राजस्व में पिछले वर्ष के मुकाबले 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी बिना किराया बढ़ाए हुई है। सरकार ने सस्ते राशन पर 1000 करोड़ की सब्सिडी दी है। 


बीओडी की बैठक में एचआरटीसी में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के लिए पॉलिसी बनाने पर भी सहमति बनी। वहीं, 42 कर्मियों को नियमित करने के अलावा खाली पड़े बस अड्डों में 3000 रुपये मासिक वेतन पर चौकीदार भी रखे जाएंगे। 


दिवाली पर मिठाइयां, पटाखे बेचेगा खाद्य आपूर्ति निगम 
परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम पहले दिवाली पर मिठाइयां बेचता रहा है। इस बार निगम सस्ते दामों पर पटाखे बेचने जा रहा है। शहरों में निगम की ओर से पटाखे की दुकानें लगाने के साथ-साथ थोक व्यापारियों को भी पटाखे बेचे जाएंगे।

बाली ने सीएम को बताया बुद्धिमान, समझदार और अनुभवी नेता

hrtc and food supply corporation Bod meeting decisions

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह बुद्धिमान, समझदार और अनुभवी नेता हैं। मुख्यमंत्री और उनके बीच चल रहे मतभेद के बाद सुलह होने के प्रश्न पर बाली ने कहा कि यह सब चलता रहता है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और मैं उनकी कैबिनेट में मंत्री हूं। पार्टी की भूमिका डिफेंसिव के सवाल पर बाली ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ही कुछ कह सकते हैं कि पार्टी डिफेंसिव क्यों है।

वे अफेंसिव हैं। बाली ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जितना कार्य पिछले पांच वर्ष में हुआ है, उतना 50 साल में भी नहीं हुआ है। इन पांच सालों में 335 तकनीकी संस्थान खुले हैं। राज्य में 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 2 फ ार्मेसी, कॉलेज 15 पॉलटेक्निक, 122 आईटीआई और एक मोटर तकनीकी संस्थान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed