फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC AC Tempo Traveller Service from Shimla to Rohru

अब शिमला से रोहड़ू चलेगी HRTC की एसी नॉन स्टॉप टैंपो ट्रैवलर

Tue, 30 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
HRTC AC Tempo Traveller Service from Shimla to Rohru
25 अगस्त को धर्मशाला-शिमला टैंपो ट्रैवलर की सुविधा शुरू गई है। - फोटो : File Photo

धर्मशाला-शिमला रूट के बाद अब शिमला से रोहड़ू के लिए एचआरटीसी ने सुपर लग्जरी एसी नॉन स्टाप टैंपो ट्रैवलर की सुविधा शुरू की है। इसका किराया 250 रुपये प्रति सवारी रखा गया है। शिमला से सुबह छह बजे रोहड़ू के लिए टैंपो ट्रैवलर चलेगा। निगम ने यह सेवा उन क्षेत्रों के लिए शुरू करने की पहल की है, जहां वोल्वो बसों का संचालन संभव नहीं है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि 26 सीटर की इस सेवा में हर तरह की सुविधा मौजूद है। कहा कि इन एसी टैंपो ट्रैवलर का संचालन यात्रियों की मांग को देखते हुए लिया जा रहा है। बताया कि रोहड़ू के बाद केलांग और चंबा के सुदूर इलाकों में भी आने वाले दिनों में यह सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को राजधानी एक्सप्रेस नाम से धर्मशाला से शिमला के बीच एचआरटीसी की सुपर लग्जरी टैंपो ट्रैवलर के संचालन को हरी झंडी दिखाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों की मांग के अनुरूप इस सेवा को प्रदेश के अन्य रूटों पर भी शुरू किया जाएगा। जिसके बाद अब रोहड़ू के लिए यह टैंपो ट्रैवलर सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed