फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: 12 bus routes merge for Delhi as Corona cases increase

एचआरटीसी: कोरोना के मामले बढ़ते ही दिल्ली के लिए 12 बस रूट मर्ज

Wed, 12 Jan 2022 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 11:44 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के भीतर निगम के लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की कमाई घट गई है। ऐसे में प्रबंधन ने दिल्ली के लिए 12 बस रूटों को मर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन
HRTC: 12 bus routes merge for Delhi as Corona cases increase
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के भीतर निगम के लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की कमाई घट गई है। ऐसे में प्रबंधन ने दिल्ली के लिए 12 बस रूटों को मर्ज कर दिया है। दिल्ली सरकार की हिमाचल आने वाली बसों में भी सवारियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में निगम प्रबंधन को प्रतिदिन रूटों की समीक्षा करने को कहा गया है। प्रदेश के लोकल रूट और लांग रूटों पर पहले की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी बस रूट फायदे वाले हैं। कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो निगम और घाटे में जाएगा। 

विज्ञापन

50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर अभी फैसला नहीं

प्रदेश की बसों में 50 फीसदी सवारियों की ऑक्यूपेंसी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने बसों में कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है। 

विज्ञापन

निशुल्क पास बार-बार बनाने का झंझट खत्म

वहीं, कैंसर, डायलिसिस और स्पाइन बीमारी से ग्रस्त मरीजों को अस्पताल में जांच कराने के लिए एचआरटीसी अड्डा इंचार्ज के पास निशुल्क बस पास बनाने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर की पर्ची के आधार पर इन मरीजों के पास बन सकेंगे। डाक्टर ने अगर हफ्ते में चार बार चैकअप के लिए अस्पताल बुलाया है तो ऐसे स्थिति में यह पास एक महीने का बनेगा। निगम प्रबंधन ने इस बारे आदेश जारी किए हैं। इससे पहले इन मरीजों को एक और दो दिन आने जाने के लिए निशुल्क पास बनता था। आईजीएमसी और टांडा में इन मरीजों का उपचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed