फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hrd minister will attend the golden jubilee programme of IIAS.

20 को यहां आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sat, 11 Oct 2014 11:22 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hrd minister will attend the golden jubilee programme of IIAS.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 20 अक्तूबर को  शिमला में होंगी। वे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इनके साथ गीतकार-लेखक और निर्माता-निर्देशक गुलजार भी आएंगे। संस्थान की चेयरपर्सन प्रोफेसर चंद्रकला पाडिया भी मौजूद होंगी।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आगाज करेंगी। इसके अलावा गुलजार यहां टैगोर सेंटर में सालाना टैगोर मेमोरियल लेक्चर देंगे। गौरतलब है कि ब्रिटिशकाल में बनी वायसराय रीगल इमारत को आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति निवास में बदला था। वर्ष 1965 में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इसे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में रूपांतरित किया। इसी उपलक्ष्य में 20 अक्टूबर से गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। यह साल भर चलेंगे।

विज्ञापन

कई दफा संस्थान आ चुके हैं गुलजार

Hrd minister will attend the golden jubilee programme of IIAS.

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी भजन कायथ के अनुसार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की मौजूदगी में गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन शुरू होंगे। इस दौरान साल भर कई सेमीनार होंगे। सोमवार 20 अक्टूबर को एक फोटो गैलेरी भी शुरू की जाएगी। इसमें संस्थान के अब तक के सफर के दौरान हुए आयोजनों से संबंधित फोटो रखे जाएंगे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के पीआरओ कायथ के अनुसार संस्थान ने गोल्डन ईयर सेलीब्रेशन के आयोजनों की तैयारियां कर ली हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहली बार संस्थान में आ रही हैं। इससे पहले एनडीए सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी संस्थान में एक आयोजन में शामिल हो चुके हैं।

गीतकार-लेखक गुलजार कई दफा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में आ चुके हैं। दो बार यहां उनका एकल कविता पाठ भी हो चुका है। संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर पीटर रोनाल्ड डिसूजा ने वर्ष 2008 में गुलजार का एकल कविता पाठ आयोजित करवाया था। संस्थान में राष्ट्रीय अध्येता के तौर पर मौजूद हिंदी कविता के प्रमुख हस्ताक्षरों में अग्रणी कवि राजेश जोशी के अनुसार गुलजार के संस्थान में आने पर उनका एकल कविता पाठ तो बनता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed