{"_id":"6133ae658ebc3eb7cf494703","slug":"hpy-ec-member-election-shimla-news-sml382729228","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसी कोर्ट चुनाव में होगी सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसी कोर्ट चुनाव में होगी सीधी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पदों के लिए मैदान में रह गए सिर्फ चार उम्मीदवार
क्रॉसर
कांग्रेस और माकपा ने मिलकर उतारे उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सर्वोच्च और निर्णायक संस्थाओं कार्यकारिणी परिषद (ईसी) और विवि कोर्ट सदस्य के लिए आठ सितंबर को होने वाले चुनाव में मुकाबला रोचक रहेगा। इन दोनों पदों के लिए तीनों अलग-अलग विचारधारा समर्थक कर्मचारी गुटों की ओर से भरे 24 नामांकन पत्रों में से अब महज चार उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में रह गए हैं।
दोनों पदों पर अब टक्कर आमने-सामने की होगी। विवि के कांग्रेेस और माकपा विचारधारा के कर्मचारियों ने मिलकर एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा विचार के कर्मचारियों ने अलग से दोनों पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इससे माकपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा विचारधारा के उम्मीदवारों को टक्कर देंगे।
चुनाव के निर्वाचन अधिकारी कुलसचिव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सुनील शर्मा ने नाम वापसी की प्रक्रिया के पूरा होने पर इन चारों चुनावी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें कांग्रेस-माकपा विचारधारा के साझा उम्मीदवारों में ईसी सदस्य के लिए राजकुमारी और कोर्ट सदस्य के लिए राम लाल को मैदान में उतारा है। भाजपा विचारधारा से संबद्ध कर्मचारियों ने एक बार फिर से पिछली बार जीते ईसी सदस्य बिपन कुमार और बुद्धि राम को ही मैदान में उतारा है। हाल ही में हुए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में कर्मचारी मतदाताओं ने दिए चौंकाने वाले परिणाम दिए थे। अब सबकी इस चुनाव पर नजर टिकी है।
विज्ञापन
588 कर्मचारी करेंगे मतदान
ईसी और कोर्ट सदस्य के इस चुनाव में विवि के चतुर्थ श्रेणी से लेकर अधिकारियों तक के 588 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर फैसला देंगे। अब किसके पक्ष में फैसला आएगा, इसका आठ सितंबर तक सभी को इंतजार रहेगा।