फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will buy a new 32-seater bus, proposal approved

Shimla News: एचपीयू खरीदेगा 32 सीटर नई बस, प्रस्ताव को मंजूरी

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU will buy a new 32-seater bus, proposal approved
कम बसें होने से परेशान हैं छात्र और कर्मचारी
विज्ञापन

एक और बस मिलने से आंशिक राहत की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला जल्द एक 32 सीटर बस खरीदेगा। बस खरीद के प्रस्ताव को विवि प्रबंधन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। बसों की कमी और सीमित संख्या में ही वाहनों के संचालन के कारण छात्रों तथा कर्मचारियों को रोजाना विवि तक आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अभी विश्वविद्यालय की 4 में से 2 ही बसें चल रही हैं। दो बसें खराब हैं, अब एक नई बस आने से कर्मचारियों और छात्रों को कुछ राहत मिलेगी। उपलब्ध बसों की संख्या आवश्यकता के मुकाबले कम होने से स्थिति लगातार बिगड़ती गई। कई बसें तकनीकी कारणों से नियमित रूप से संचालन में नहीं रह पा रही थीं जिससे पूरे विश्वविद्यालय का परिवहन बोझ कुछ ही बसों पर आ गया था। हालात यह है कि केवल गिनी-चुनी बसें ही नियमित रूप से चल रही हैं जबकि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय बसों में भीड़ आम बात है। 32 सीटर नई बस की मंजूरी से विश्वविद्यालय को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बस के विवि के बेड़े में शामिल होने से प्रमुख रूटों पर दबाव कम होगा। विश्वविद्यालय में परिवहन व्यवस्था को लेकर आगे भी सुधार की मांग उठ रही है। छात्रों और कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बसों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती तब तक समस्या पूरी तरह हल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article