{"_id":"5d45af618ebc3e6cf57b39fc","slug":"hpu-will-become-an-excellent-center-for-higher-education-governor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा एचपीयू: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा एचपीयू: राज्यपाल
Sat, 03 Aug 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सिकंदर कुमार ने शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें विवि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा। अधोसंरचना विकास से लेकर आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। एचपीयू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले कई विद्यार्थी देश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। विवि परिसर तथा अन्य स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गुणवत्तापरक निर्माण के साथ छात्रावासों की मरम्मत का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
छात्रावास, शैक्षणिक ब्लॉक तथा शिक्षक और गैर शिक्षक आवासीय परिसर के निर्माण की संभावनाओं का पता लगाया जाए। मिश्र ने कहा कि नैक तथा राष्ट्रीय संस्थागत ढांचा श्रेणी में रैंकिंग सुधार के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को वाई-फाई परिसर बनाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
विवि स्तर पर खेल गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने पर भी बल दिया। निर्देश दिए कि इसके लिए समुचित अधोसंरचना विकास पर जोर दिया जाए। प्रो सिकंदर ने कहा कि विवि का अधिकतम कार्य ऑनलाइन ईआरपी के माध्यम से शुरू करवा दिया गया है।
Trending Videos
राज्यपाल ने संकट मोचन मंदिर में पूजा अर्चना की
बीएड काउंसलिंग के अलावा फीस ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था की गई है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन नए कोर्स सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिकस एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शुरू किए जा रहे हैं।
39 प्राध्यापकों के पद तथा 16 गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
शिमला। राज्यपाल बनने के बाद दिल्ली दौरे पर चल रहे राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिमला लौटने पर शनिवार को शिमला के प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर संकट मोचन में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सत्यावती भी उनके साथ थी।
39 प्राध्यापकों के पद तथा 16 गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
शिमला। राज्यपाल बनने के बाद दिल्ली दौरे पर चल रहे राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिमला लौटने पर शनिवार को शिमला के प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर संकट मोचन में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सत्यावती भी उनके साथ थी।