{"_id":"686d236d1a76077d670f405f","slug":"hpu-website-is-back-in-business-18-hours-after-cyber-attack-shimla-news-c-19-sml1001-564171-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: साइबर अटैक के 18 घंटे बाद \nएचपीयू की वेबसाइट फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: साइबर अटैक के 18 घंटे बाद एचपीयू की वेबसाइट फिर शुरू
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मिल रही काउंसलिंग जानकारी
वेबसाइट को किया जाएगा और सुरक्षित : नेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की वेबसाइट पर हुए साइबर अटैक के करीब 18 घंटे बाद मंगलवार को वेबसाइट ने नियमित रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है।
वेबसाइट का एड्रेस डालने पर वेबसाइट का मुख्य पेज और इसमें दिए सभी ऑप्शन (विकल्प) अब सामान्य रूप से खुलना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही इन दिनों चल रही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आम छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर अपडेट उपलब्ध करवाने का कार्य नियमित रूप से शुरू हो चुका है। इससे छात्र-छात्राओं को अब घर बैठे काउंसलिंग और प्रवेश से संबंधित जानकारी वेबसाइट से मिलना शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट के साथ साइबर शातिरों के छेड़छाड़ के इस प्रयास के बाद वेबसाइट को भविष्य में इस तरह के अटैक से सुरक्षित करने के लिए और कदम उठाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने वेबसाइट संचालित करने करने वाले संबंधित विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ इसको लेकर चर्चा की और निर्णय लिया कि वेबसाइट की सुरक्षा को अपडेट किया जाएगा।
कुलसचिव ने कहा कि वेबसाइट को और सुरक्षित किया जाएगा जिससे साइबर अटैक तथा इस तरह की छेड़खानी न हो। कुलसचिव ने कहा कि जैसे ही साइट के साथ छेड़खानी और साइबर अटैक की सूचना मिली थी वेबसाइट को बंद कर दिया था। प्रशासन ने कहा कि इस साइबर छेड़छाड़ से विश्वविद्यालय की वेबसाइट को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंगलवार सुबह दस बजे वेबसाइट पर पुरानी अधिसूचनाएं और प्रवेश परीक्षाओं के 28 जून तक अपलोड की गई सूचनाएं ही उपलब्ध हो रही थीं दोपहर तक वेबसाइट पर आठ जुलाई की सूचनाएं भी अपलोड हो चुकी थीं जिसे छात्र देख सकते थे।