{"_id":"361eb49848773d928ac3dd9ef9869272","slug":"hpu-starts-admission-in-ba-llb","type":"story","status":"publish","title_hn":"BA.LLB के लिए 16 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BA.LLB के लिए 16 तक आवेदन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 May 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
बीएएलएलबी कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्र एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
चौड़ा मैदान के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज बीएएलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय कोर्स (विधिक संस्थान) में प्रवेश को 16 जून अंतिम तिथि है। यहां छात्रों को प्रोस्पेक्टस मिलना भी शुरू हो गए हैं।
संस्थान प्रशासन के अनुसार इस कोर्स मे एडमिशन लेने के लिए कुछ योग्यताएं रखी गई हैं। सामान्य वर्ग के लिए जमा दो कक्षा में न्यूनतम 45 फीसदी जबकि एससी/ एसटी के लिए 40 फीसदी अंकों की शर्त रखी गई है।
विज्ञापन
वहीं, सामान्य वर्ग के लिए आयुसीमा 21 साल जबकि एससी/एसटी के लिए 23 साल है। संस्थान में कुल 76 सब्सिडाइज्ड और 45 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं।
संस्थान के निदेशक डा. सुनील देष्टा ने बताया कि 19 जून से साक्षात्कार शुरू होंगे। 23 जून को पहली मेरिट जारी होगी। उन्होंने कहा कि छात्र संस्थान में आकर प्रोस्पेक्टस ले सकते हैं।
विज्ञापन