{"_id":"6224dba79f7864670153b4d0","slug":"hpu-shimla-win-all-india-inter-university-kabaddi-championship-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: एचपीयू ने लगातार तीसरी बार जीती ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एचपीयू ने लगातार तीसरी बार जीती ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप
Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराकर एचपीयू ने जीत दर्ज की। साक्षी शर्मा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला है। पिछले पांच साल से टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
एचपीयू की महिला कबड्डी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी है। साक्षी शर्मा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला है।
विज्ञापन
पिछले पांच साल से टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। राजस्थान की गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा में 3 से 6 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप हुई। इसमें देश भर के 16 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में एचपीयू टीम का सेमीफाइनल में मदर टेरेसा कोटा कैलोर विवि के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश विवि टीम को एक तरफा जीत मिली। दूसरा सेमीफाइनल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र एवं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के बीच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। रविवार को फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और एचपीयू के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें नॉर्थ जोन की यही दोनों टीमें फाइनल में थीं। नॉर्थ जोन में कुरुक्षेत्र को हराकर एचपीयू ने 3 अंकों की बढ़त से मुकाबला जीता था। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराकर एचपीयू ने जीत दर्ज की। प्रदेश विवि की महिला टीम ने यह टूर्नामेंट जीतकर लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता।
टूर्नामेंट से पहले एचपीयू की टीम ने धामी कॉलेज में प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षक डॉ. गोपाल दासटा ने कहा कि जिस तरह का प्रशिक्षण कैंप के दौरान दिया गया, उसी के अनुसार खिलाड़ियों ने एकजुटता और तालमेल बनाकर प्रतियोगिता जीती।