फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla win All India Inter University Kabaddi Championship for the third time

शिमला: एचपीयू ने लगातार तीसरी बार जीती ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप

Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराकर एचपीयू ने जीत दर्ज की। साक्षी शर्मा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला है। पिछले पांच साल से टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन
HPU Shimla win All India Inter University Kabaddi Championship for the third time
एचपीयू की महिला कबड्डी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी है। साक्षी शर्मा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला है। 

विज्ञापन

पिछले पांच साल से टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। राजस्थान की  गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा में 3 से 6 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप हुई। इसमें देश भर के 16 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में एचपीयू टीम का सेमीफाइनल में मदर टेरेसा कोटा कैलोर विवि के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश विवि टीम को एक तरफा जीत मिली। दूसरा सेमीफाइनल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र एवं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के बीच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। रविवार को फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और एचपीयू के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नॉर्थ जोन की यही दोनों टीमें फाइनल में थीं। नॉर्थ जोन में कुरुक्षेत्र को हराकर एचपीयू ने 3 अंकों की बढ़त से मुकाबला जीता था। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराकर एचपीयू ने जीत दर्ज की। प्रदेश विवि की महिला टीम ने यह टूर्नामेंट जीतकर लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता। 


टूर्नामेंट से पहले एचपीयू की टीम ने धामी कॉलेज में प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षक डॉ. गोपाल दासटा ने कहा कि जिस तरह का प्रशिक्षण कैंप के दौरान दिया गया, उसी के अनुसार खिलाड़ियों ने एकजुटता और तालमेल बनाकर प्रतियोगिता जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed