फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla tops in NAAC report, Shoolini University at number two

NAAC Report: नैक की रिपोर्ट में एचपीयू शिमला अव्वल, शूलिनी विवि दूसरे नंबर पर

Fri, 15 Jul 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jul 2022 11:19 AM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से नैक रिपोर्ट 2022 जारी हुई है। इसमें निजी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं सरकारी से बेहतर बताई गई हैं। नैक रिपोर्ट में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों को सीजीपीए के अनुसार रैकिंग दी गई है। 

विज्ञापन
HPU Shimla tops in NAAC report, Shoolini University at number two
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला प्रदेश भर में अव्वल रहा है। एचपीयू को 3.21 कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) मिला है। दूसरे नंबर पर सोलन स्थित शूलिनी विवि रहा है। इसे 2.92 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से नैक रिपोर्ट 2022 जारी हुई है। इसमें निजी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं सरकारी से बेहतर बताई गई हैं। नैक रिपोर्ट में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों को सीजीपीए के अनुसार रैकिंग दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला 2.78 सीजीपीए के साथ तीसरे नंबर, चितकारा विवि 2.71 सीजीपीए के साथ चौथे नंबर, जेपी विवि 2.66 सीजीपीए के साथ पांचवें, मानव भारती विवि 2.14 सीजीपीए के साथ छठे, महाराजा अग्रसेन विवि 2.13 सीजीपीए के साथ सातवें और इटरनल विवि 2.14 सीजीपीए के साथ आठवें नंबर पर रहा है। हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस ग्रेड नहीं मिला है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को बी ग्रेड मिला है। उधर, हिमाचल प्रदेश के 296 कॉलेजों और 15 विश्वविद्यालयों के पास नैक की मान्यता नहीं है। प्रदेश में 338 कॉलेजों में से 42 और 23 विश्वविद्यालयों में से आठ को ही नैक की मान्यता प्राप्त है। 69 कॉलेजों की ओर से नैक मान्यता के लिए आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के कॉलेजों में बढ़े दाखिले
नैक रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ वर्षों के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़े हैं। अधिकांश कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। वित्तीय और सामाजिक तौर पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिलों में आरक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त संस्थानों को मिलती है अधिक ग्रांट
नैक से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को केंद्र सरकार की ओर से अधिक ग्रांट दी जाती है। विभिन्न कार्यों के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से ग्रांट दी जाती है। इसके तहत आधारभूत ढांचे को विकसित करने, प्रयोगशालाएं और मैदान बनाने तथा विभिन्न उपकरणों की खरीद के लिए बजट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed