{"_id":"61bdf25761aa204516039492","slug":"hpu-shimla-schedule-for-b-sc-nursing-examinations-released-big-relief-to-trainees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत
Sat, 18 Dec 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:08 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 40 संस्थानों में बीएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष की छात्राओं को विवि ने राहत दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लंबे समय से चली आ रही बीएससी कोर्स की प्रशिक्षुओं की मांग को पूरा करते हुए बीएससी नर्सिंग कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि 27 दिसंबर से बीएससी नर्सिंग के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष की परीक्षाएं शुरू करेगा, जो 11 जनवरी तक चलेंगी। इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 40 संस्थानों में बीएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष की छात्राओं को विवि ने राहत दी है। अब नर्सिंग प्रशिक्षुओं की समय से परीक्षा हो सकेगी और उन्हें समय से नतीजे घोषित होने की उम्मीद रहेगी। इससे उनकी समय से प्लेसमेंट भी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने शनिवार को बीएससी नर्सिंग के साथ ही पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्र्सिंग के पहले और दूसरे वर्ष का परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एमएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होंगी और तीन जनवरी तक चलेंगी, जबकि दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीएससी पैरामेडिकल टेक्नालॉजी कोर्स की परीक्षाओं के जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होंगी और 31 जनवरी तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसे छात्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीएचएमएस के लिए 20 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएचएमएस कोर्स की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने को पोर्टल खोल दिया है। इस कोर्स के विद्यार्थी बीस दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते है। इसके बाद लेट फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन