फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla's mistake again: Second semester questions instead of fourth asked in the exam

एचपीयू शिमला की फिर चूक: परीक्षा में पूछे चौथे की जगह दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न

Thu, 30 Sep 2021 02:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 02:22 AM IST
सार

लोक प्रशासन के चौथे सेमेस्टर की कोड नंबर 18, ‘सम आसपेक्टस ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रिेशन इन इंडिया’ परीक्षा में दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न आए। विवि कैंपस में बनाए केंद्रों में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने जानकारी परीक्षा केंद्र इंचार्ज को दी। इसके बाद एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर मामला उठाया। 

विज्ञापन
HPU Shimla's mistake again: Second semester questions instead of fourth asked in the exam
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पत्र आने का मामला फिर सामने आया है। इस बार एमए लोक प्रशासन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे सेमेस्टर से संबंधित प्रश्न पूछ लिए। मामला परीक्षा नियंत्रक तक पहुंचा तो छानबीन करने के बाद परीक्षा रद्द कर दी। अब एचपीयू परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। बुधवार को लोक प्रशासन के चौथे सेमेस्टर की कोड नंबर 18, ‘सम आसपेक्टस ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रिेशन इन इंडिया’ परीक्षा में दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न आए। विवि कैंपस में बनाए केंद्रों में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने जानकारी परीक्षा केंद्र इंचार्ज को दी।

विज्ञापन


इसके बाद एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर मामला उठाया। परीक्षा नियंत्रक से मिले विद्यार्थियों ने कहा कि बार-बार ऐसी चूक से परीक्षार्थी परेशान हो रहे हैं। छानबीन के मुताबिक चूक पेपर सेटर के स्तर पर हुई है। प्रश्न पत्र में सेमेस्टर और विषय का नाम सही लिखा था, लेकिन प्रश्न दूसरे सेमेस्टर के पूछे गए थे। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा के लिए दोबारा तिथि तय की जाएगी। चूक किस स्तर पर हुई है, इसका पता लगाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed