हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: दो मार्च को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा दो मार्च को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में होगी। उन्होंने कहा कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन लिंक के माध्यम से अपना लॉगइन आईडी उपयोग कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीएचडी में प्रदेश परीक्षा के आधार पर सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश के लिए नवंबर में आमंत्रित किए गए आवेदनों के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने की तिथि तय कर दी है। विवि के डीएस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पीएचडी की प्रवेश परीक्षा दो मार्च को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में होगी। उन्होंने कहा कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन लिंक के माध्यम से अपना लॉगइन आईडी उपयोग कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट देखते रहे। ब्यूरो
डिफेंस स्टडीज विभाग की शुरू हुई कॉन्फ्रेंस
हिमाचल प्रदेश विवि के डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज विभाग की बुधावर को तीन दिवसयीय वर्चुअल अंतरराष्ट्रीस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। ह्यूमन सिक्योरिटी और गवर्नेंस विषय पर शुरू हुई कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ निदेशक सेंटर फॉर कांफलिक्टस स्ट्डीज मिडलबरी इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल स्टडीज मांटरेरी यूएसए ने किया। इसमें प्रो. शेरीन अखतर बांब्लादेश, विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, डॉ. नंदिनी जैसे शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का 25 फरवरी को विशेष सत्र होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके लिए 30 प्रतिभागियों की सूची तैयार की गई है। ये इसमें भाग लेंगे और शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
बीएएमएस, बीएचएमएस काउंसलिंग के लिए करें आवेदन
एचपीयू ने विवि से संबद्ध सरकारी और निजी आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में सत्र 2021-22 के लिए बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स की खाली सीटों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। तय पात्रता शर्तों वाले अभ्यर्थी 23 फरवरी से 9 मार्च तक विवि के पोर्टल के माध्यम से निर्धारित फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें पहले दौर के बाद विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों का ब्योरा भी दिया गया है।
प्रभाकर छात्रों के लिए दिया श्रेणी सुधार का मौका
प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रभाकर की डिग्री पूरी कर चुके विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का विशेष मौका दिया है। अप्रैल में इसके लिए होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्र पांच हजार फीस देकर आवेदन कर सकते है। इस विशेष मौके के तहत 1990-91 से 2012-13 के उत्तीर्ण प्रभाकर छात्र पात्र होंगे। यह श्रेणी सुधार की परीक्षा विवि के 2009-10 में लागू सिलेबस के अनुसार होगी। विशेष मौके का लाभ उठाने वाले छात्र 15 मार्च तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।