HPU Shimla: स्कूल लेक्चरर के लिए अब पीएचडी में आरक्षित नहीं होगी सीट, अधिसूचना जारी
पीएचडी में विशेष सीट आरक्षण की सुविधा अब केवल कॉलेज और विवि के शिक्षकों को ही मिलेगी। उन्हीं के लिए विभागों में सुपरन्यूमरेरी सीट अलग से आरक्षित होगी, जिनमें उनको प्रवेश दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्कूल लेक्चरर के लिए पीएचडी में विशेष कोटा खत्म कर दिया है। अब एचपीयू के विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए स्कूल लेक्चरर के लिए सीट आरक्षित नहीं रहेगी। पीएचडी में विशेष सीट आरक्षण की सुविधा अब केवल कॉलेज और विवि के शिक्षकों को ही मिलेगी। उन्हीं के लिए विभागों में सुपरन्यूमरेरी सीट अलग से आरक्षित होगी, जिनमें उनको प्रवेश दिया जाएगा। ईसी की 26 दिसंबर को हुई बैठक में लिए फैसले की विवि ने अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रदेश में 17, 500 स्कूल लेक्चर इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। स्कूल लेक्चर को अब पीएचडी में प्रवेश के लिए आम छात्रों की तरह प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले एचपीयू में एमफिल में स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों के लिए एक सीटें आरक्षित रहती थी। एमफिल बंद होने के बाद पिछली सरकार के कार्यालय में विवि ने पीएचडी में स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों के लिए हर विभाग में एक सीट आरक्षित करने की सुविधा दी थी। जिससे दिसंबर में हुई ईसी की बैठक में बदल दिया गया। अब स्कूल लेक्चरर को इस सुविधा से बाहर कर दिया गया है। विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र शर्मा की ओर अधिसूचना जारी की गई।
विवि की एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी की ओर सेपीएचडी प्रोग्राम में विवि के क्लॉज 16:13(ए)(ii) को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसमें पीएचडी में जरूरी रेसिडेंसी यानि विभाग में उपस्थिति दर्ज करके पीएचडी कोर्स को पूरा करना अनिवार्य होगा। ईसी ने इसे अनिवार्य कर सख्ती से पालना किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा पीएचडी में दिए जाने वाले सभी प्रवेश की फीस जमा करवाने की तय की जाने वाली अंतिम तिथि के बाद दो सप्ताह के भीतर स्टैंडिंग कमेटी से अप्रूव करवाना अनिवार्य किया होगा। ईसी में पीएचडी प्रोग्राम को लेकर लिए गए तीनों फैसलों को लेकर कुलसचिव ने अधिसूचना जारी कर विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विवि के गणित विभाग में किया एनबीएचएम मास्टर्स, पीएचडी स्कॉलरशि-2024 परीक्षा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय स्तर की एनबीएचएम मास्टर्स और पीएचडी स्कॉलरशिप-2024 परीक्षा का आयोजन किया। इसमें शिमला परीक्षा केंद्र के लिए 10 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, इनमें से सात परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। छात्रवृत्ति में गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए 8,000 रुपए और पीएचडी की पढ़ाई के लिए 37,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है। हिमाचल में एचपीयू शिमला ही एकमात्र परीक्षा केंद्र है। गणित के विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में भविष्य में और जागरूक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक छात्र छात्रवृत्ति का लाभ ले सकें।