फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: HPU will start two MTech courses, also preparing to get PhD in five branches

एचपीयू शिमला: दो एमटेक कोर्स शुरू करेगा एचपीयू, पांच ब्रांचों में पीएचडी करवाने की भी तैयारी

Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर कुलपति की ओर से की गई घोषणा के अनुसार दो विभागों कंप्यूटर साइंस (सीएससी ) और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी ) में एम टेक सत्र 2022-23 से ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं संस्थान के सभी विभागों में पीएचडी भी शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: HPU will start two MTech courses, also preparing to get PhD in five branches
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी ) नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संस्थान में दो एमटेक कोर्स शुरू करेगा और सभी पांचों ब्रांच में पीएचडी शुरू करेगा। इसका प्रारूप तैयार कर दिया गया है। ये कोर्स सेल्फ फाइनेंसिंग में करवाए जाएंगे। जिसमें छात्रों को निजी संस्थानों की तर्ज पर भारी फीस चुकानी होगी। संस्थान कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी में एमटेक कोर्स शुरू करेगा। दोनों में 20-20 सीटें भरी जानी हैं। जिसमें छात्र को वार्षिक करीब एक-एक लाख यानि पूरी दो लाख की फीस चुकानी होगी। एम टेक में प्रवेश मेरिट या प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, इन दोनों विकल्प को अभी रखा गया है, जिस पर प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अब तक एमटेक में प्रवेश को बनाए गए प्रारूप के अनुसार यूआईटी के अपने पास आउट होने वाले बीटेक छात्रों को प्राथमिकता रहेगी, वहीं इंजीनियरिंग के होने वाले जीएटी पास छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।  

विज्ञापन


संस्थान में इसी सत्र से पांच विभागों में पीएचडी  शुरू करने की भी तैयारी है । संस्थान के सभी विभागों कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर कुलपति की ओर से की गई घोषणा के अनुसार दो विभागों कंप्यूटर साइंस (सीएससी ) और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी ) में एम टेक सत्र 2022-23 से ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं संस्थान के सभी विभागों में पीएचडी भी शुरू की जाएंगी। इसकी तैयारियां कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एम टेक शुरू करने से हमारे अपने संस्थान के छात्रों को बाहरी प्रदेशों में डिग्री करने नहीं जाना पड़ेगा। अब तक विवि के एमसीए विभाग में एम टेक करवाई जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed