फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla exam dates fixed for the recruitment of non-teachers posts

HPU Shimla: गैर शिक्षकों के पदों की भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां तय

Thu, 13 Oct 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 08:24 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने गैर शिक्षकों के विभिन्न पदों की छंटनी परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। छंटनी परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी।

विज्ञापन
hpu shimla exam dates fixed for the recruitment of non-teachers posts
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने गैर शिक्षकों के विभिन्न पदों की छंटनी परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। छंटनी परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा की ओर से भर्ती की लिखित परीक्षाओं के जारी शेड्यूल के अनुसार एक जून 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित किए जेओए (आईटी) के पदों के लिए लिखित छंटनी परीक्षा 8 नवंबर को संभावित है। एक जून, 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित ड्राइवर (एच/वी व एल/वी) के पद के लिए लिखित परीक्षा  12 नवंबर, लॉ ऑफिसर के पदों के लिए 10 दिसंबर और 7 दिसंबर, 2020 को विज्ञापित जूनियर इंजीनियर (ऑटो) के पदों के लिए 10 दिसंबर को परीक्षा होगी। एक जून, 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित जेओए (अकाउंट्स) के पदों और विवि मॉडल स्कूल में जेबीटी शिक्षक के पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को करवाई जाएगी। छंटनी परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड  विवि ऑनलाइन यूजर आईडी पर उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


शिक्षकों के पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी
 विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षकों) के पद भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का संभावित शेड्यूल जारी किया है। डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय के लिए साक्षात्कार 27 और 28 अक्तूबर को होंगे। मनोविज्ञान विषय के साक्षात्कार 29 अक्तूबर, लाइफ लांग लर्निंग विषय के साक्षात्कार 30 अक्तूबर, विजुअल आर्ट/परफॉर्मिंग आर्ट/ म्यूजिक विषयों में शिक्षकों के पदों की भर्ती के लिए 14 और 15 नवंबर को साक्षात्कार की तिथि तय की गई है। विवि के कुलसचिव ने उम्मीदवारों से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अपडेट वेबसाइट पर नियमित रूप से देखने को कहा है।
विज्ञापन


एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 29 को
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलएम कोर्स में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए 29 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed