{"_id":"62a358344240e326f7090d57","slug":"hpu-shimla-declared-b-ed-entrance-result-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, एक सप्ताह में जारी होगी श्रेणीवार मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, एक सप्ताह में जारी होगी श्रेणीवार मेरिट सूची
Fri, 10 Jun 2022 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 14 दिन में बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर परीक्षार्थियों की सूचना के लिए अपलोड कर दिया गया है। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
बीएड में प्रवेश के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अलग से काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। प्रदेश भर में स्थापित किए गए 48 परीक्षा केंद्रो में 20,420 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय ने 14 दिन में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभी श्रेणीवार मेरिट सूची जारी होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
स्नातक डिग्री कोर्स के नतीजे अभी घोषित होने को है, इसलिए विश्वविद्यालय सरकारी बीएड संस्थानों और 73 विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की करीब 8,000 सीटों के आवंटन के लिए अलग से बाद में काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मंडी विश्वविद्यालय खुल जाने के बावजूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीएड प्रवेश और काउंसलिंग संबंधित हर जानकारी वेबसाइट के माध्यम से समय समय पर अपडेट की जाएगी।