फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla declared b.ed entrance result 2022

HPU Shimla: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, एक सप्ताह में जारी होगी श्रेणीवार मेरिट सूची

Fri, 10 Jun 2022 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 08:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 14 दिन में बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।  एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करेगा। 

विज्ञापन
hpu shimla declared b.ed entrance result 2022
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर परीक्षार्थियों की सूचना के लिए अपलोड कर दिया गया है। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करेगा। 

विज्ञापन


बीएड में प्रवेश के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अलग से काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। प्रदेश भर में स्थापित किए गए 48 परीक्षा केंद्रो में 20,420 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय ने 14 दिन में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभी श्रेणीवार मेरिट सूची जारी होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन


स्नातक डिग्री कोर्स के नतीजे अभी घोषित होने को है, इसलिए विश्वविद्यालय सरकारी बीएड संस्थानों और 73 विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की करीब 8,000 सीटों के आवंटन के लिए अलग से बाद में काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में मंडी विश्वविद्यालय खुल जाने के बावजूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीएड प्रवेश और काउंसलिंग संबंधित हर जानकारी वेबसाइट के माध्यम से समय समय पर अपडेट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed