{"_id":"62b71fb79631a52a6c4a4fce","slug":"hpu-shimla-declared-10-pg-course-entrance-exam-results-including-mca","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla Result: हिमाचल विश्वविद्यालय ने घोषित किए एमसीए सहित 10 पीजी कोर्स के प्रवेश परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla Result: हिमाचल विश्वविद्यालय ने घोषित किए एमसीए सहित 10 पीजी कोर्स के प्रवेश परीक्षा परिणाम
Sat, 25 Jun 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:16 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए हैं। इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए हैं। शनिवार को विवि डीएस कार्यालय ने एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, एमए लोक प्रशासन, विजुअल आर्ट, राजनीति विज्ञान, एमए ग्रामीण विकास, एम टेक, एमसीए, एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। विवि ने शुक्रवार को एमए फिजिकल एजूकेशन और एमएससी मैथ के परिणाम घोषित किए हैं। इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित
प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की मार्च में आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस संबद्ध में विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन