फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: CDOE releases PC schedule, classes to be held from April 16 to 30

HPU Shimla: सीडीओई का पीसी शेड्यूल जारी, 16 से 30 अप्रैल तक लगेंगी कक्षाएं

Mon, 13 Apr 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 07:10 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के तहत पाठ्यक्रमों के लिए पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla:  CDOE releases PC schedule, classes to be held from April 16 to 30
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के तहत पाठ्यक्रमों के लिए पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। एमकॉम सहित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अप्रैल में कक्षाएं शुरू होंगी। शेड्यूल के मुताबिक एमकॉम प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के लिए पीसीपी 17 अप्रैल तक होगा। तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के लिए 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कक्षाएं चलेंगी। सभी कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। इन कार्यक्रमों के समन्वयक वाणिज्य प्रबंधन विभाग के डॉ. सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) और डिप्लोमा इन डाटा साइंस (डीडीएस) के लिए भी अलग-अलग शेड्यूल तय किया गया है। डीसीए प्रथम सेमेस्टर और डीडीएस प्रथम सेमेस्टर (जनवरी 2026 सत्र) के लिए 16 से 18 अप्रैल तक इंटेंसिव पीसीपी आयोजित किया जाएगा। जुलाई 2025 सत्र के डीसीए द्वितीय सेमेस्टर और डीडीएस द्वितीय सेमेस्टर के लिए 20 से 30 अप्रैल तक 10 दिवसीय पीसीपी होगा। 26 अप्रैल को अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य होगा। संबंधित अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय रहते छात्रों तक सूचना और अध्ययन सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही पीसीपी के सफल आयोजन और उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed