फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla BEd entrance exam Result declared, merit will be declared soon

HPU Shimla: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, जल्द बनेगी मेरिट

Tue, 09 Jul 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla BEd entrance exam Result declared, merit will be declared soon
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-26 में प्रदेश के 54 निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए एचपीयू ने 20 जून को परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में कुल 11,143 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जबकि कुल आवेदन 11,506 आए थे। अब मेरिट आधार पर 54 कॉलेजों की करीब 5,450 सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल विवि की अधिष्ठाता अध्ययन की अध्यक्षता में बनी प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी जारी करेगी।

विज्ञापन


सरदार पटेल विवि खुलने के बाद से पहली बार एचपीयू ने सिर्फ अपने संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की है। इससे पहले एचपीयू ही दोनों विश्वविद्यालयों से संबद्ध बीएड कॉलेजों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग आयोजित कर सीटें आवंटित करता रहा है। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी का उपयोग कर ऑनलाइन देख सकेंगे। बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि मेरिट आने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed