फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla BA final year exam result declared, 92.82%

HPU Shimla: बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी, 92.82 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Mon, 08 Jul 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 92.82 फीसदी रहा है। अप्रैल में 18564 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
HPU Shimla BA final year exam result declared, 92.82%
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अप्रैल माह में आयोजित की गई बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 92.82 फीसदी विद्यार्थी उर्तीण हुए हैं। बीए तृतीय वर्ष की विवि की ओर से जारी की गई टॉप टेन मेरिट सूची में डिग्री कॉलेज धनेटा हमीरपुर की छात्रा अंजली देवी ने 9.05 सीजीपीए लेकर टॉप किया है। जिला बिलासपुर के घुमारवीं स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के रक्षित ने 8.99 सीजीपीए के साथ दूसरा, सराज लंबाथाच जिला मंडी डिग्री कॉलेज की छात्रा कविता ने 8.96 सीजीपीए लेकर मेरिट में तीसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा टॉप टेन रैंक में आए विद्यार्थियों में एमएलएसएम सुंदरनगर मंडी की मनीषा कुमारी ने 8.89 सीजीपीए लेकर चौथा, जिला बुलासपुर के डिग्री कॉलेज जुखाला के अंकित ने 8.85 सीजीपीए के साथ पांचवां, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज शिमला की आस्था ने 8.83 सीजीपीए प्राप्त कर छठा स्थान, मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्रा कृतिका ने 8.82 सीजीपीए लेकर सातवां स्थान पाया। करसोग कॉलेज जिला मंडी की छात्रा पल्लवी ने 8.81 सीजीपीए लेकर आठवां स्थान पाया। बीए तृतीय वर्ष की इस मेरिट में तीन विद्यार्थियों ने एक समान 8.78 सीजीपीए लेकर नौंवा स्थान पाया है। इनमें सराज लंबाथाच जिला मंडी की विद्या भारती, जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर पालमपुर जिला कांगड़ा की प्रिया वर्मा और बंगाणा कॉलेज जिला ऊना की इशिता धीमान ने नौंवा स्थान पाया। वहीं करसोग कॉलेज की छात्रा आंचल ने 8.77 सीजीपीए लेकर विवि की मेरिट सूची में दसवां स्थान पाया है।
विज्ञापन


 

परीक्षा में 15, 724 विद्यार्थी हुए उर्तीण: परीक्षा नियंत्रक
 हिमाचल प्रदेश विवि की इस बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के घोषित नतीजों में परीक्षाओं में अपीयर हुए कुल 18,564 विद्यार्थियों में से 15,724 विद्यार्थी उर्तीण हुए है, 336 विद्यार्थी फेल हुए है, जबकि 1508 की कंपटार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 92.82 फीसदी रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा के घोषित नतीजों में 996 विद्यार्थियों के परिणाम सेटल होना बाकी है। इसके लिए अवार्ड न आना, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक अपलोड न होना जैसी वजह रही है। विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्राचार्य परीक्षा परिणाम को अपने लॉगइन आईडी का उपयोग कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विवि ने शास्त्री तृतीय वर्ष का परिणाम भी किया घोषित
 प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष के साथ ही सोमवार को ही अप्रैल 2024 में आयोजित की गई ओटी शास्त्री तृतीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम को भी घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का परिणाम 83.48 फीसदी रहा है। परीक्षा में अपीयर हुए 466 विद्यार्थियों में 338 विद्यार्थी उर्तीण हुए है। परिणाम ऑनलाइन अपने लॉग इन आईडी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed