{"_id":"6341aba14fd98b703a1b64e3","slug":"hpu-shimla-affiliated-colleges-1200-seats-are-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: बीएड की खाली 1,200 सीटें भरने के लिए 10 से अंतिम राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: बीएड की खाली 1,200 सीटें भरने के लिए 10 से अंतिम राउंड
Sat, 08 Oct 2022 10:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
एचपीयू के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने कहा कि 10 और 11 अक्तूबर को खाली सीटों के लिए काउंसलिंग को ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में 1,200 सीटें खाली रह ई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विवि की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रवेश कमेटी 10 अक्तूबर से काउंसलिंग का अंतिम राउंड शुरू करेगी। 10 और 11 अक्तूबर को बीएड प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए छात्रों को कॉलेज की प्राथमिकता बताने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम राउंड से पूर्व विवि ने कॉलेजों में खाली रही बीएड की सीटों का ब्योरा और इन सीटों को भरनेे के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवाई है। विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने कहा कि 10 और 11 अक्तूबर को खाली सीटों के लिए काउंसलिंग को ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
14 को ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सीट आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। 15 से 17 अक्तूबर तक आवंटन सूची में शामिल छात्रों को संबंधित कॉलेजों में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तय फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन