फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu sent wrong roll number slip to girls student at hamirpur

एचपीयू का नया कारनामाः छात्रा ने रोलनंबर स्लिप का लिफाफा खोला तो दंग रह गई

Fri, 08 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर) Updated Fri, 08 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
 hpu sent wrong roll number slip to girls student at hamirpur

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के लिए रोलनंबर का इंतजार कर रही छात्रा ने जब रोलनंबर स्लिप का लिफाफा खोला तो दंग रह गई। ‌

विज्ञापन


 दरअसल विवि की ओर से एक छात्रा को भेजे गए लिफाफे में किसी और छात्रा की रोलनंबर स्लिप निकली है। इस कारण छात्रा अचंभित है। छात्रा की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होनी हैं। किसी ओर की रोलनंबर स्लिप मिलने से छात्रा को मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमाणी निवासी रजनी बाला पुत्री विक्रम सिंह को एमए राजनीतिक विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए भेजे गए रोलनंबर स्लिप के लिफाफे को जब उसने खोलकर देखा तो उसमें मधु बाला पुत्री कुलदीप सिंह रोल नंबर 63739 के नाम की स्लिप मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर परीक्षा नियंत्रक ने ये कहा

 hpu sent wrong roll number slip to girls student at hamirpur
रजनी बाला के अपने नाम की स्लिप उक्त लिफाफे में नहीं थी। लिफाफे के बाहर रजनी बाला पुत्री विक्रम सिंह गांव झरमाणी का पता लिखा हुआ है। छात्रा विवि के तहत एमए के प्राइवेट पेपर दे रही है। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्रा को रोल नंबर नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। विवि प्रशासन ने रोल नंबर स्लिप को लिफाफे में डालने के लिए लापरवाही बरती है। छात्रा ने विवि प्रबंधन से उसे उसकी स्लिप भेजने की मांग की है। 

उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि हो सकता है कि चूक रह गई हो। छात्रा ऑनलाइन कट लिस्ट में अपना नाम देख ले, लेकिन छात्रा का नाम अगर कट लिस्ट में है तो वह परीक्षा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed