इस दिन से होंगी इक्डोल के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने इक्डोल से पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 25 मार्च से 5 अप्रैल तक सेमेस्टर अंत परीक्षाएं होंगी। इससे जून में होने वाली दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इक्डोल के छात्र रेगुलर विद्यार्थियों के साथ दे पाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इक्डोल के पीजी कोर्स की डेटशीट जारी कर दी है। इस साल देरी से इनकी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। यूजीसी से नया बैच बैठाने के लिए देरी से मान्यता मिलने के कारण प्रवेश प्रक्रिया भी देरी से शुरू हुई थी।
उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि 25 मार्च से इक्डोल के पीजी छात्रों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। ये पांच अप्रैल तक चलेंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। छात्र इसे देख या डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम चरणों में हैं।
जानिए किस विषय की परीक्षा कब
एमए अर्थशास्त्र 25 मार्च से 2 अप्रैल
इंग्लिश 26 मार्च से 2 अप्रैल
हिंदी 26 मार्च से 2 अप्रैल
इतिहास 26 माअर्च से 30 मार्च
राजनीति शास्त्र 25 मार्च से 01 अप्रैल
संस्कृत 26 मार्च से 02 अप्रैल
पीजी कोर्स परीक्षा शेडयूल
लोक प्रशासन 26 मार्च से 30 मार्च
समाज शास्त्र 26 मार्च से 30 मार्च
एमए/एमएससी मैथ 25 मार्च से 03 अप्रैल
एम कॉम 25 मार्च से 03 अप्रैल
एमए एजूकेशन 26 मार्च से 30 मार्च
एमबीए 25 मार्च से 05 अप्रैल
एमसीए 26 मार्च से 04 अप्रैल
पीजीडीपीएम एंड एल डब्लू 26 मार्च से 28 मार्च
पीजीडीसीए 26 मार्च से 05 अप्रैल
डिप्लोमा टूरिस्ट गाइड 26 मार्च से 30 मार्च
पीजीडीएचआरडी 26 से 30 मार्च
एमफिल का परीक्षा शेडयूल भी जारी
विवि ने एमफिल डिग्री और एलएलएम कोर्स का परीक्षा शेडयूल भी जारी कर दिया है। एमफिल विज्ञान विषयों की परीक्षाएं 26 मार्च से एक अप्रैल तक होंगी। एलएलएम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा और दूसरे सेमेस्टर की रि अपीयर परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल तक होंगी।
कला तथा अन्य वाणिज्य संकाय की एमफिल परीक्षाएं 26 मार्च से 4 अप्रैल तक होंगी। पीएचडी कोर्स वर्क इन कंप्यूटर साइंस और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और प्रबंधन की परीक्षाएं 25 मार्च से 29 मार्च तक होंगी। पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर और दूसरे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं 26 मार्च से 01 अप्रैल तक होंगी।