फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu released 2015-16 schedule.

एचपीयू ने जारी किया नए शैक्षणिक सत्र का शेड्यूल

Mon, 02 Feb 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Feb 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
hpu released  2015-16 schedule.
प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 का अकादमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के पीजी सेंटर में चलाए जा रहे विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा और प्रवेश फार्म भरने की तिथि सहित प्रवेश परीक्षा, अंतिम सूची और सत्र की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का ब्योरा तिथिवार विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही साइट पर प्रवेश परीक्षा, उसके परिणाम और काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

22 अप्रैल तक भरे जाएंगे फार्म

hpu released  2015-16 schedule.

विश्वविद्यालय में एमएमसी, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमए/एमएससी, मैथ, एमए शारीरिक शिक्षा इंग्लिश, सोशल वर्क, एमएड, डीएचआरडी, पीजी डीएमसी, एलएलबी एमएचआरडी और एमबीई के लिए 22 अप्रैल तक प्रवेश फार्म भरे जाएंगे।

छात्रों को इस तिथि से पूर्व चेयरमैन कार्यालय में फार्म जमा करवाने होंगे। इसके अलावा अन्य कोर्स के लिए 15 जून तक आवेदन किया जा सकेगा।

एमफिल/एलएलएम/ डिप्लोमा ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एनवारनमेंटल साइकोलॉजी क्लीनिकल साइकोलॉजी और डिप्लोमा इन जीआईएस के लिए चार 4 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगी प्रवेश परीक्षा की तिथियां

hpu released  2015-16 schedule.

कोर्स       प्रवेश परीक्षा तिथि

एमएमसी/एमससी गणित        7 मई

एमएससी फिजिक्स केमिस्ट्री    8 मई

एमए सोशल वर्क और इंग्लिश  9 मई

एमएससी बॉटनी जूलॉजी       11 मई

एलएलबी/एमबीई             12 मई

पीजी डीएमसी/डीएचआरडी
/एमएचआरडी                13 मई एमए

फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड 14 और 15 मई

एमएड                    21 मई

अन्य कोर्स के लिए अलग से जारी होगा शेडयूल
एचपीयू के अन्य प्रोफेशनल और डिग्री डिप्लोमा कोर्स के लिए अलग से विभाग स्तर पर प्रवेश का शेड्यूल और प्रक्रिया अलग से घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed