फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU is preparing to start four year integrated BEd course from this session itself

HPU Shimla: चार साल का इंटीग्रेटिड बीएड कोर्स इसी सत्र से ही करवाने की तैयारी में एचपीयू, परीक्षा केंद्र बनाए

Fri, 14 Mar 2025 10:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड का चार वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स आई टेप कोर्स शैक्षणिक सत्र 2025 में बैठाने की तैयारी है। एनसीटीई से आवेदन मंजूर होने के बाद वेरिफिकेशन बाकी रही है। 

विज्ञापन
HPU is preparing to start four year integrated BEd course from this session itself
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड का चार वर्षीय इंटीग्रेटिड आई टेप कोर्स शैक्षणिक सत्र 2025 में बैठाने की तैयारी है। एनसीटीई से आवेदन मंजूर होने के बाद वेरिफिकेशन बाकी रही है। जमा दो के बाद इस कोर्स में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा करवाई जानी है। कोर्स में प्रवेश की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है जो 16 मार्च तक जारी रहेगी। इसके बाद तिथि के बढ़ने की संभावना भी रहेगी। विश्वविद्यालय की आई टेप इंटीग्रेटिड टीचिंग एजुकेशन प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने कहा कि विवि का आई टेप कोर्स शुरू करने के लिए किया आवेदन एनसीटीई ने स्वीकार कर लिया है। अब एनसीटीई कोर्स के लिए आवश्यक शर्तों को देखते हुए ढांचागत और अन्य आवश्यक सुविधाओं की वेरिफिकेशन होगी। नए सत्र से शुरू करने की अनुमति मिलना लगभग तय है। विवि ने 250 सीट के लिए आवेदन किया है। प्रो. कटोच ने कहा कि जो जमा दो की परीक्षा दे रहे छात्र बीएड के एकीकृत कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं वे एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश परीक्षा को आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इन जिलों में स्थापित किए परीक्षा केंद्र
प्रवेश परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह परीक्षा केंद्र शिमला के अलावा चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में बनाए गए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च को रात 11:30 बजे तक किया जा सकता है, ऐसे में कोर्स के इस चार वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स में दाखिले के लिए हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में बैठे विद्यार्थी या फिर 12वीं पास विद्यार्थी इस चार वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च तक भरे जाएंगे एल एल एम परीक्षा फॉर्म
हिमाचल प्रदेश विवि मार्च और अप्रैल में एलएलएम के पहले सेमेस्टर की रेगुलर तथा रीअपीयर, दूसरे सेमस्टर की री अपीयर परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं के लिए 25 मार्च तक बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म nexams,hpushimla.in से भरे जाएंगे। संस्थानों को फार्म की वेरिफिकेशन कर विवि को तय अवधि के भीतर विवि को भेजना होगा।
विज्ञापन

बीबीए, बीसीए की अप्रैल माह में होंगी परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बी बी ए, बी सी ए, बीबी ए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, ई टी टी एम जे और बी वॉक के अलावा बी एफ ए की परीक्षाएं अप्रैल माह में आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस के 20 मार्च तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल की ओर से जारी अधिसूचना में इन कोर्स को करवाने वाले संस्थानों कर प्रमुख भरे गये छात्रों के परीक्षा फॉर्म मे पात्रता पुरी करने की शर्तों को देखने वेरिफिकेशन के बाद विवि की परीक्षा शाखा को भेजने को कहा है।

विवि ने दिया डिग्री पूरी करने, श्रेणी सुधार का मौका
हिमाचल प्रदेश विवि की कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी के बाद विवि प्रशासन ने बीबीए, बीसीए, आरटीए और बी वॉक के 2018-19 सत्र के बाद के छात्रों को डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार का मौका दिया है। छात्रों को इसके लिए 20 हजार प्रति सेमेस्टर फीस चुकानी होगी। अप्रैल में यह परीक्षाएं होंगी। इसके लिए 29 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद लेट फीस देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed