फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU ICDEOL will soon get new director, seven names in discussion

HPU ICDEOL: एचपीयू इक्डोल को जल्द मिलेगा नया निदेशक, चर्चा में सात नाम

Thu, 11 Aug 2022 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा और मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) को जल्द नया निदेशक मिलेगा। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया (रेगुलर वाणिज्य विभाग) अगले वर्ष जून 2023 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
HPU ICDEOL will soon get new director, seven names in discussion
हिमाचल विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा और मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) को जल्द नया निदेशक मिलेगा। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया (रेगुलर वाणिज्य विभाग) अगले वर्ष जून 2023 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी के नियमों में सेवानिवृत्ति के एक साल पहले ही प्रशासनिक पद पर शिक्षक सेवाएं जारी नहीं रख सकता, उसे पद छोड़ना पड़ता है। 30 जुलाई को उनका सेवाकाल समाप्त हो चुका है। अब इक्डोल निदेशक के पद किसकी ताजपोशी होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इक्डोल के सात शिक्षकों के नामों पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


अभी तक के इतिहास में इक्डोल निदेशक के पद पर इक्डोल के ही वरिष्ठ शिक्षकों में से तैनाती की जाती रही है। पूर्व कुलपति के कार्यकाल में पीजी सेंटर के विभाग से  प्रो. कुलवंत पठानिया की तैनाती की गई थी, जिसका विरोध भी हुआ था, इस बार भी रेगुलर विभाग से नियुक्ति हुई तो शिक्षक इसका विरोध कर सकते हैं। इक्डोल में प्रो. ओपी सारस्वत प्रो. बीडी कौशिक, विवि के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा, डॉ. एसएस परमार, प्रो. रमेश कौंडल, प्रो. कुलवंत राण, प्रो. पीके वैद्य निदेशक रहे, मगर ये इक्डोल के ही शिक्षक थे। 
विज्ञापन


इनमें से हो सकती है निदेशक के पद पर ताजपोशी
इक्डोल निदेशक के पद के लिए इक्डोल के वरिष्ठ शिक्षकों में प्रो. संजु करोल (अर्थशास्त्र), प्रो. हरि मोहन (गणित विभाग) प्रो. एलआर वर्मा (लोक प्रशासन), प्रो. कुलदीप सिंह कटोच (शिक्षा विभाग), प्रदीप कुमार(गणित ), प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा (शिक्षा), भावना देवी (समाज शास्त्र) को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed