{"_id":"6a40af38380908c266013a6b","slug":"hpu-green-energy-nanotechnology-new-courses-drdo-recruitment-ec-meeting-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPU EC Meeting: ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक्नोलॉजी के चार नए कोर्स, 75 गैर शिक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU EC Meeting: ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक्नोलॉजी के चार नए कोर्स, 75 गैर शिक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
Sun, 28 Jun 2026 10:51 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:51 AM IST
सार
एचपीयू की कार्यकारिणी परिषद ने ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक्नोलॉजी में चार नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। बैठक में डीआरडीओ वैज्ञानिकों से पीएचडी शोध मार्गदर्शन, 75 गैर-शिक्षक पदों पर भर्ती, बीएड विद्यार्थियों को विशेष अवसर, लर्निंग रिसोर्स सेंटर के जीर्णोद्धार तथा कई प्रशासनिक प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) ने ग्रीन एनर्जी एवं नैनो टेक्नोलॉजी में पीएचडी और एमटेक सहित चार नए कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी है, जो इसी सत्र से शुरू होंगे। ईसी ने पीएचडी शोध को राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान संस्थानों से जोड़ने का निर्णय लिया। शनिवार को परिसर में हुई ईसी की बैठक में इस तरह के कई फैसले लिए गए।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कुलपति महावीर सिंह ने की। पाठ्यक्रमों में पीएचडी, एमटेक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। ये ऊर्जा, पर्यावरण और नैनो विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देंगे। परिषद ने डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज के वैज्ञानिकों को शोध पर्यवेक्षण की मंजूरी दी। डीआरडीओ के साथ जुड़ाव से पीएचडी शोधार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। शोध के लिए लर्निंग रिसोर्स सेंटर नोएडा के जीर्णोद्धार के लिए 8.3 करोड़ मंजूर किए। बैठक में पीएचडी शोध प्रबंधों के मूल्यांकन के लिए विषय विशेषज्ञों के पैनल में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
अब 10 विशेषज्ञों के स्थान पर छह का पैनल अनुमोदित किया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज का नाम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट करने को मंजूरी मिली। गणित एवं सांख्यिकी विभाग में प्रो. जोगिंदर धीमान को एडजंक्ट फैकल्टी के रूप में इम्पैनल करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में एचपीयू की वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी। इसके साथ वर्ष 2019-20 के वार्षिक लेखों और ऑडिट रिपोर्ट को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
75 गैर शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ: एचपीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों के 75 रिक्त पद भरने को मंजूरी दी गई। इससे परीक्षा शाखा, स्थापना, वित्त, पुस्तकालय और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के कामकाज में सुधार आने की उम्मीद है। वर्तमान में 500 गैर शिक्षकों के पद खाली हैं।
बीएड की अधूरी डिग्री पूरी करने का अवसर: ईसी ने बीएड सत्र 2015-16 और उसके बाद के उन विद्यार्थियों को राहत देने का निर्णय लिया है जिनकी डिग्री पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण करने के लिए विशेष अवसर मिलेगा
बीएड की अधूरी डिग्री पूरी करने का अवसर: ईसी ने बीएड सत्र 2015-16 और उसके बाद के उन विद्यार्थियों को राहत देने का निर्णय लिया है जिनकी डिग्री पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण करने के लिए विशेष अवसर मिलेगा