फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Finance Committee gave approval to Recruitment of 134 assistant professor

134 सहायक आचार्यों की भर्ती को एचपीयू वित्त कमेटी ने दी हरी झंडी

Wed, 12 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
HPU Finance Committee gave approval to Recruitment of 134 assistant professor

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विवि वित्त कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में विवि में शिक्षक  और गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े क्लर्क के पद सृजित करने को मंजूरी दी।

विज्ञापन


साथ ही सहायक आचार्य के 134 के करीब रिक्त पड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूर किया। बैठक में सरकार की ओर से वित्त सचिव अनिल खाची, विवि प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, विवि के वित्त अधिकारी नरेंद्र ठाकुर, विवि के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. जेएस नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में विवि के चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को तय कोटे के तहत पदोन्नति देने, विवि के काम के बढ़े बोझ को देखते हुए क्लर्क के 50 पदों को सृजित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक कुक को नियमित करने, मेस हेल्पर को दैनिक भोगी बनाने, तीन चालकों को नियमित करने को भी बैठक में मंजूरी दी गई। कुलपति की इस पहली बैठक में आम छात्रों को राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया गया है।

न्यू पेंशन स्कीम को लागू करने को दी मंजूरी 

HPU Finance Committee gave approval to Recruitment of 134 assistant professor

इसमें विवि में रिक्त चल रहे सहायक आचार्य के सभी करीब 134 पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मंजूरी मिली है। बैठक में शेष बचे आम कर्मचारियों और विवि के वित्त से संबंधित मामलों पर चरचा और फैसला लेने के लिए अक्तूबर माह में फिर से वित्त कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। 

वित्त कमेटी ने प्रदेश सरकार की नीति के तहत 15 मई 2003 के बाद भर्ती किए कर्मियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत लाभ देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इससे विवि के दर्जनों नए भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ मिल सकेगा। 

अब ईसी से मिलनी है अंतिम मंजूरी
विवि की वित्त कमेटी की बैठक में कर्मचारियों और शिक्षक वर्ग के वित्त से संबंधित लिए अहम फैसलों को अब अगली होने वाली विवि कार्यकारी परिषद में अंतिम मंजूरी के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ही इन फैसलों को लागू किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed