{"_id":"623f4cf41647c03bc07587b5","slug":"hpu-demand-increase-donation-shimla-news-sml4037664141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू को सरकार दे सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू को सरकार दे सकती है राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक कुलपति ने उठाई है मांग
अनुदान में हो सकती है 25 करोड़ तक की वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मौजूदा आर्थिक स्थिति और भविष्य में वेतन को लेकर होने वाले खर्चों को देखते हुए प्रदेश सरकार विवि को जल्द सहायता अनुदान में वृद्धि कर बड़ी राहत दे सकती है।
विवि के कार्यवाहक कुलपति के रूप में पदभार संभालने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने मुख्यमंत्री से हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान अनुदान बढ़ाने की मांग की है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सकारात्मक फैसला जल्द लिए जाने का भरोसा मिला है। विवि के ही एमटीए विभाग के प्रोफेसर रह चुके प्रो. बंसल के इस आग्रह के बाद अब विवि को मिलने वाले सहायता अनुदान में कितनी वृद्धि सरकार करेगी, इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
विवि प्रशासन को उम्मीद है सरकार सहायता अनुदान में 25 करोड़ रुपये तक की वृद्धि कर सकती है। इससे विवि के नए वित्त वर्ष में वेतन, नए वेतन मान को लागू करने, पेंशन जैसे वेतन संबंधित खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विवि को प्रदेश सरकार के हाल ही में पेश किए बजट में 145 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिली है। अब 25 करोड़ अतिरिक्त मिलने से विवि को सभी खर्चों को पूरा करने में आसानी होगी। हालांकि विवि को नए भर्ती और पुराने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन जैसे खर्चों को पूरा करने के लिए करीब 180 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।