{"_id":"aa452eb00a9f5e45ca775149a5b6032b","slug":"hpu-declared-clerk-typing-test-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया क्लर्क टाइप टेस्ट का रिजल्ट, देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया क्लर्क टाइप टेस्ट का रिजल्ट, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने अनुबंध आधार पर की जाने वाली 43 क्लर्कों की भर्ती के लिए तीन अगस्त को लिए गए टाइप टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। टेस्ट में अपीयर हुए 563 उम्मीदवारों में से 88 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षात्कार के बाद इन्हें नवंबर में नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने बताया कि नवंबर में इन क्लर्क पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। फरवरी 2013 में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के टाइप टेस्ट का परिणाम घोषित होने के बाद अब साक्षात्कार ही रहता है।
विज्ञापन
इसी के आधार पर रिक्त 43 पदों पर क्लर्कों की भर्ती होगी। लिखित परीक्षा में 11,716 में से 8310 उम्मीदवार बैठे थे। इनमें 744 ने टाइप टेस्ट के लिए क्वालिफाई किया था। इनमें से तीन अगस्त को 563 ने टाइप और शार्ट हैंड की परीक्षा दी थी। इसी परीक्षा के अब घोषित हुए परिणाम में सिर्फ 88 को साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया है। परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन