फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu announced ba 2nd year result.

एचपी यूनिवर्सिटी, बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम यहां देखें

Tue, 02 Sep 2014 09:09 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
hpu announced ba 2nd year result.

एचपी यूनिवर्सिटी ने बीए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मार्च और अप्रैल महीने में ली गई परीक्षा का परिणाम अब सितंबर महीने में निकाला गया है। इस परीक्षा में कुल 23903 छात्र बैठे थे।

विज्ञापन


इनमें से 17362 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। एचपी यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार परीक्षा परिणाम 72.64 फीसदी रहा है। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि सेकंड ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिय गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही रूसा के तहत लिए गए प्रथम समेस्टर की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अधिकतर कक्षाओं के रिजल्ट पिछले पांच महीनों से लटके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें रिजल्ट

hpu announced ba 2nd year result.

एचपी यूनिवर्सिटी के अनुसार ये रिजल्ट वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। छात्र hpuniv.in पर ‌जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि बाकी कक्षाओं का रिजल्ट भी तैयार किया जा रहा है।

जल्द ही इन्हें भी घोषित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एचपीयू में स्टाफ की कमी से इस बार रिजल्ट में भारी देरी हुई है। छात्र संगठन भी इस देरी के लिए प्रशासन के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं, 45 दिन में रिजल्ट निकालने का विवि का दावा इस बार भी खोखला साबित हुआ है। वहीं, रूसा सिस्टम से परेशानियां और बढ़ गई हैं। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट समय से न निकलने से उन्हें अगली कक्षाओं में दाखिला लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed