फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTET Result: Result of teacher eligibility test of eight subjects declared, only 26.1 percent candidates pass

HPTET Result: आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, 26.1 फीसदी अभ्यर्थी ही हुए पास

Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

आठ विषयों में ली गई परीक्षा का परिणाम 26.1 फीसदी रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह परिणाम 11 फीसदी था, जोकि इस वर्ष 14 फीसदी अधिक दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
HPTET Result: Result of teacher eligibility test of eight subjects declared, only 26.1 percent candidates pass
स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर में ली गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया। आठ विषयों में ली गई परीक्षा का परिणाम 26.1 फीसदी रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह परिणाम 11 फीसदी था, जोकि इस वर्ष 14 फीसदी अधिक दर्ज किया गया है। टेट के लिए 41,658 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे। इनमें 38,336 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3,322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए परिणाम में 9973 अभ्यर्थियों को सफलता हाथ लगी है जबकि 28,363 परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाए। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी/डीएलएड, शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आट्र्स, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए नवंबर 2023 टेट परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित किया। बोर्ड के पास जेबीटी/डीएलएड में 7,936 ने आवेदन किया था और 509 अनुपस्थित रहे, 7,427 ने परीक्षा दी थी। इसमें 2,436 पास हुए। पास प्रतिशतता 32.8 फीसदी रही। शास्त्री में 2,176 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 1,934 अभ्यर्थी अपीयर हुए। 873 अभ्यर्थी पास हुए। पास प्रतिशतता 45.14 रही है।
विज्ञापन


यहां देखें किस विषय में कितने उम्मीदवार पास

 

टीजीटी नॉन मेडिकल विषय में 7,929 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 7,326 अभ्यर्थी अपीयर हुए, 603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 533 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 6,793 फेल हुए। पास प्रतिशतता 7.28 फीसदी रही है। एलटी में 3,297 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया। इसमें 3,022 ने परीक्षा दी। 275 ने परीक्षा नहीं दी। 357 अभ्यर्थी पास हुए। पास प्रतिशतता 11.81 रही है। टीजीटी आर्ट्स में 14,925 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 13,677 अभ्यर्थी उपिस्थत, जबकि 1,248 अनुपस्थित रहे थे। इनमें 4,362 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि पास प्रतिशतता 31.89 रही। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अध्यापक पात्रता परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम पूर्व में जारी अस्थाई उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संदर्भ में परीक्षार्थियों द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी अनुसार तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्दू विषय में नहीं हो सका कोई भी पास
स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास उर्दू के लिए आठ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें तीन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन तीनों ही परीक्षा को पास नहीं कर पाए। पंजाबी में 114 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 67 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। करीब 47 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा 16 अभ्यर्थी ही पास हुए। पास प्रतिशतता 23.88 फीसदी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed