फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hinsa erupts again in Nahan; heavy stone pelting between two groups, police resort to lathicharge to disper

नाहन में फिर भड़की हिंसा: दोनों पक्षों में जमकर पथराव, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजीं लाठियां

Fri, 23 Oct 2026 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

सिरमाैर जिले के नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों समुदायों के बीच एक बार फिर पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
hinsa erupts again in Nahan; heavy stone pelting between two groups, police resort to lathicharge to disper
नाहन में फिर पथराव, माहाैल तनावपूर्ण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों समुदायों के बीच एक बार फिर पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। शहर के वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के बीच स्वागत गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दिन में हिंसक झड़प में बदल गया था। दोनों पक्षों की ओर से पत्थर, ईंटें और कांच की बोतलें फेंके जाने से स्थिति बेकाबू हो गई।

विज्ञापन



 दिन में हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे फिर से पथराव शुरू होने से तनाव दोबारा बढ़ गया। हिंसा के कारण शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। पुलिस बल को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी पड़ी। वहीं, पुलिस पर हुए पथराव के बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। घटनाक्रम के चलते शहर में यातायात और जनजीवन भी प्रभावित रहा। वहीं इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी को फिर चोटें आईं।

विज्ञापन
Trending Videos

तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, कबाड़ की दुकान में आग की सूचना
संघर्ष के दौरान तहसीलदार नाहन के वाहन पर भी पथराव किया गया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में आग लगाए जाने की भी सूचना है। पथराव और हिंसक झड़प के बीच पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। हालात नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का सहारा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed