{"_id":"62b9b71e149cd97cab701794","slug":"hpteb-pat-result-declared-90-marks-will-get-seat-in-polytechnical-institutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTEB PAT Result: हिमाचल में पैट का परिणाम घोषित, 90 अंक वालों को मिलेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTEB PAT Result: हिमाचल में पैट का परिणाम घोषित, 90 अंक वालों को मिलेगी सीट
Tue, 28 Jun 2022 10:32 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:32 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2022) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए पहले राउंड में सामान्य वर्ग में 90 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आरक्षित वर्ग में 60 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2022) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, जबकि इस दौरान अभ्यर्थी अपना रिजल्ट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब काउंसलिंग प्रक्रिया सीबीएसई बोर्ड की परिणाम आने के बाद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के उन अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा, जिनके कि प्रवेश परीक्षा में 90 यह इससे अधिक अंक होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग में 60 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को पहले चरण की काउंसलिंग के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर पहले चरण की काउंसलिंग में कोर्सों की सीटें खाली रह जाती हैं तो विभाग के निर्देशों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन