फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTDC Special Package for Women on Karwachauth.

अच्छी खबर: करवाचौथ पर यहां आइए, मिल रही है भारी छूट

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HPTDC Special Package for Women on Karwachauth.

करवाचौथ पर महिलाओं को राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में मुफ्त सरगी मिलेगी। निगम ने करवाचौथ के लिए विशेष पैकेज का एलान किया है। करवाचौथ के दौरान दो दिन के लिए कमरा बुक करवाने पर तीसरे दिन का स्टे पर्यटन निगम मुफ्त में देगा।

विज्ञापन


तीसरे दिन के दौरान होटल में रहने का शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा करवाचौथ के दिन महिलाओं को पूजा की थाली, करवा और अर्घ्य भी निगम की ओर से मुफ्त दिया जाएगा। सुहागी और फल भी निगम कर्मचारी उपलब्ध करवाएंगे, लेकिन इसका शुल्क लगेगा।
विज्ञापन


हिमाचल में स्थित पर्यटन विकास निगम के सभी होटलों में करवाचौथ के दौरान इस पैकेज का लाभ मिलेगा। निशुल्क सरगी के तहत महिलाओं को फेनी, केला, दूध, गुलाब जामुन और मठी दी जाएगी। पूजा की थाली में अर्घ्य, चावल, उड़द की दाल, फूल, ध्रुव और कुंजू दिया जाएगा। इसका कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों की आवभगत को तैयार है होटल

HPTDC Special Package for Women on Karwachauth.

पर्यटन विकास निगम के महा प्रबंधक ने बताया कि करवाचौथ के दौरान सैलानियों सहित प्रदेश के लोगों को रिझाने के लिए पैकेज दिया जा रहा है। जो भी अतिथि करवाचौथ के दौरान दो दिन के लिए होटल में कमरा बुक करवाएगा, उसे तीसरे दिन रहने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

निगम तीसरे दिन ठहरने के लिए मुफ्त में सेवा देगा। उन्होंने बताया कि सभी होटलों को आदेश जारी कर अतिथियों की अच्छे तरीके से आवभगत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed