फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTDC: himachal thali at ashiana restaurant the ridge shimla

पर्यटन विकास निगम: 189 रुपये में लीजिए सेपू बड़ी, महाणी, मदरा और बटुरू का लुत्फ

Thu, 22 Jul 2021 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Jul 2021 11:45 AM IST
सार

पर्यटन निगम के आशियाना रेस्टोरेंट में घी के साथ पहाड़ी सिड्डू परोसना भी शुरू कर दिया गया है। मीठा और नमकीन सिड्डू महज 90 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
HPTDC: himachal thali at ashiana restaurant the ridge shimla
PIC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्टोरेंट से हिमाचली थाली परोसने की शुरूआत कर दी है। रेस्टोरेंट में सैलानियों और स्थानीय लोगों को कांसे की थाली में हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे। निगम के सभी 53 होटलों और 17 कैफे में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


यमुनानगर जगाधरी से आशियाना रेस्टोरेंट के लिए कांसे के बर्तनों के 12 सेट मंगवाए गए हैं। एक सेट में एक बड़ी थाली, चार कटोरी और एक कांसे का गिलास शामिल है। एक सेट की कीमत करीब 2500 से 3000 रुपये है। आशियाना रेस्टोरेंट के मैनेजर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि हिमाचली थाली में 4 सब्जियां, चावल, बटुरू और एक मीठा व्यंजन परोसा जा रहा है। अभी थाली में बासमती चावल दिए जा रहे हैं लेकिन भविष्य में पहाड़ी लाल चावल उपलब्ध करवाने की भी योजना है।
विज्ञापन


189 रुपये की थाली में मिलेंगे इनमें से चार व्यंजन
आशियाना रेस्टोरेंट में सिर्फ 189 रुपये की हिमाचली थाली में सेपू बड़ी, सजरी बड़ी, कद्दू का खट्टा, अंबला, आलू पल्दा, गोभी पल्दा, चना रैंठा, चना मदरा, चना पनीर मदरा, राजमाह मदरा, लाहौली आलू साग, लिंगड़ूू, छूंछ साग, चलाई, आलू अनार दाना, तेलिये माह में से कोई चार सब्जियां और मीठे में बाथू की खीर, बदाना, नसास्ता, मीठा कद्दू या मीठा घीया में से एक व्यंजन ग्राहकों की पसंद के अनुसार परोसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPTDC: himachal thali at ashiana restaurant the ridge shimla
सिड्डू - फोटो : अमर उजाला

90 रुपये में घी के साथ सिड्डू
पर्यटन निगम के आशियाना रेस्टोरेंट में घी के साथ पहाड़ी सिड्डू परोसना भी शुरू कर दिया गया है। मीठा और नमकीन सिड्डू महज 90 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों की मांग पर तिल, अफीम दाना और चूली के सिड्डू उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शक्कर, सौंफ और गरी के मीठे सिड्डू भी तैयार किए जा रहे हैं। पैक करवा कर घर भी ले जा सकते हैं।

हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने की कोशिश : कश्यप
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि परंपरागत हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचली थाली लांच की गई है। आशियाना रेस्टोरेंट और होटल हॉलीडे होम में हिमाचली थाली 189 रुपये और पहाड़ी सिड्डूू 90 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed