HPSSSB का नाम बदला, अब ऑनलाइन होंगे सारे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (एचपीएसएसएसबी) हमीरपुर में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वर्ष 1998 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय हमीरपुर में स्थापित इस बोर्ड का नाम बदल दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने इसके नाम में परिवर्तन कर अब बोर्ड की जगह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग रखा है। इस बारे में प्रदेश कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हो चुका है। शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी होने वाली है। दूसरा बड़ा बदलाव भर्ती प्रक्रिया में होने जा रहा है।
अब कागजी प्रक्रिया की जगह ऑनलाइन प्रक्रिया लेगी। बोर्ड में अब तक बुक सेलर, डाक विभाग और बैंकों में ही अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के आवेदन फार्म मिलते रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन होने से इच्छुक आवेदक अपने मोबाइल फोन, टेबलेट फोन और कंप्यूटर कहीं से भी आवेदन कर सकता है। आनलाइन सारे कॉलम भरे जाएंगे। अगर कोई कॉलम अधूरा रहता है तो फार्म सब्मिट नहीं होगा। जिसके चलते आवेदन रद्द होने की चिंता खत्म हो जाएगी।
कोर्ट केस के झंझट, स्कैनिंग, एडमिट कार्ड से छुटकारा
आवेदन फार्म के साथ डाक विभाग से पोस्टल ऑर्डर एवं बैंक से डिमांड ड्राफ्ट को बोर्ड कार्यालय में प्राप्त करना, बोर्ड से आवेदकों को एडमिट कार्ड भेजना, आवेदन फार्म की स्कैनिंग करना, कागजी कार्रवाई में अधिक समय लगने से बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी वर्ग को परेशान होना पड़ता है। वहीं बोर्ड में छंटनी प्रक्रिया के दौरान आधे-अधूरे आवेदन फार्म रिजेक्ट भी हो जाते हैं जिससे आवेदकों को नुकसान होता है। आवेदन रद्द होने पर आवेदक कई बार न्यायालय की शरण लेते हैं, जिस कारण बोर्ड के अधिकारियों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के चेयरमैन जोगराज ठाकुर ने बताया कि एचपीएसएसएसबी का नाम प्रदेश सरकार ने बदल दिया है। हालांकि अभी तक नोटिफिकेशन की कॉपी नहीं मिली है। चयन बोर्ड अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नई भर्ती के दौरान आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इससे समय के साथ धन की भी बचत होगी।