सिर्फ एक क्लिक में देखें क्लर्क भर्ती का पूरा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। चयनित 26 अभ्यर्थियों को प्रदेश के छह विभागों में नियुक्तियां मिली हैं।
8 जून, 2014 को क्लर्क पदों के लिए लिखित परीक्षा और 26 से 30 दिसंबर 2014 तक साक्षात्कार हुए थे। रोलनंबर 178515 दिनेश कुमार और 208708 रघुवीर सिंह को पुलिस विभाग में तैनाती दी गई है।
वहीं, रोलनंबर 180672 विपन शर्मा, 185036 राजेश कुमार, 187077 अभिषेक चौधरी, 187868 अरविंद कुमार, 192773 विजय कांत, 194855 ओमप्रकाश, 195015 प्रीतम चंद, 198785 नंदलाल, 199782 राकेश कुमार, 204465 ओमप्रकाश, 205262 रमेश कुमार, 206421 सुरेंद्र कुमार, 208483 पारुल कपूर और 206442 सुरेंद्र कुमार को हिमुडा में नियुक्ति मिली हे।
इनको यहां मिली तैनाती
वहीं, रोलनंबर 189305 मंजीत सिंह, 189618 मुल्खराज तथा 196392 अनिल कुमार को लेबर कमिश्नर, 205463 संजीव कुमार, 210619 निताशा शर्मा और 207989 किरण कुमारी को चुनाव विभाग, 183120 गौरव गुलेरिया को डीसी कार्यालय ऊना भेजा गया है।
188688 जितेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, 194966 प्रभा को डीसी कार्यालय शिमला, 201530 अमित तथा 204004 मोहिंद्र सिंह को डीसी कार्यालय सिरमौर, रोलनंबर 207566 देवेंद्र सिंह को डीसी कार्यालय शिमला में तैनाती मिली है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट देख सकते हैं।