HPSSSB ने निकाले तीन रिजल्ट, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लैबोरेटरी सहायक (बायो व सेरोलोजी) के एक पद को भरने को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें रोल नंबर 247026 नरेंद्र सिंह भाटिया को 158 अंकों के साथ सफल घोषित किया गया है। यह जानकारी बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने दी।
इंस्पेक्टर वेटस का परीक्षा परिणाम घोषित
वहीं, हिमाचल अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने इंस्पेंक्टर वेटस के पांच पदों को भरने के लिए बीती 30 सितंबर को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि इसमें 16 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
इनमें 125538, 125763, 125946, 125957, 125999, 126325, 126360, 126416, 126442, 126691, 126735, 126817, 127022, 127170, 127179, 127222 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
साइंटिफिक सहायक का परिणाम घोषित
वहीं बोर्ड ने साइंटिफिक सहायक (बायो व सेरोलोजी) के एक पद को लिए गए मौखिक साक्षात्कार का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें रोल नंबर 128018 हुक्कम चंद को सफल घोषित किया गया है।
ये सारे रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर भी चैक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।