फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb announce interview schedule for recruitment.

HPSSSB ने जारी किया इंटरव्यू का शेड्यूल, देखें

Tue, 29 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
hpsssb announce interview schedule for recruitment.

बेरोजगारों के लिए नया साल नौकरियों की सौगात लेकर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके प्रदेश के बेरोजगारों को नववर्ष में साक्षात्कार के बाद रोजगार का तोहफा मिलने वाला है।

विज्ञापन


चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जेई (सिविल) का साक्षात्कार 19 से 22 और 28 से 30 जनवरी 2016 तक होगा। जूनियर कैमरामैन, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), प्रजरवेशन असिस्टेंट, हॉर्टिकल्चर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के लिए साक्षात्कार पहली फरवरी को होगा।
विज्ञापन


जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिशरीज ऑफिसर, मैनुअल असिस्टेंट, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर पद के लिए साक्षात्कार 2 फरवरी, लेडी विलेज डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर और हवलदार इंस्ट्रक्टर/क्वाटर मास्टर हवलदार पद के साक्षात्कार 4 फरवरी और जूनियर ऑडिटर पद के साक्षात्कार 5 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में होंगे। सचिव ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। जिस किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed