{"_id":"62b5eb13e815fa7c9d15d010","slug":"hpssc-result-staff-selection-commission-declared-the-result-of-development-officer-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम
Fri, 24 Jun 2022 10:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:20 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने उद्योग विभाग में विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) के दो पदों को भरने के लिए करवाई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-896 में उद्योग विभाग में विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) के दो पदों को भरने के लिए करवाई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने अप्रैल 2021 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 1,711 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 266 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया।
विज्ञापन
21 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा में 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोग ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 9 अभ्यर्थियों को 10 मई 2022 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया था। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर दो अभ्यर्थियों रोलनंबर 896000011 वंदन शर्मा और 896000048 निशा रानी का चयन किया है।
विज्ञापन