{"_id":"61f3ce89ac8eea6e230d75d8","slug":"hpssc-hamirpur-declared-traffic-inspector-final-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित, जेओए आईटी की टंकण परीक्षाएं एक फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित, जेओए आईटी की टंकण परीक्षाएं एक फरवरी से
Fri, 28 Jan 2022 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Jan 2022 04:38 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड 817 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए शेष अभ्यर्थियों के लिए एक फरवरी से 24 फरवरी तक टंकण दक्षता परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 819 परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के छह पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन छह पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने 22 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा और 23 दिसंबर 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। मेरिट में रहने वाले रोलनंबर 819005539 रवि कुमार, 819010844 अभिषेक, 819019954 अनुराग शर्मा, 819025300 कमलेश, 819025621 बलवंत सिंह और रोलनंबर 819028178 हेमंत शर्मा का चयन इन पदों के लिए किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड 817 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए शेष अभ्यर्थियों के लिए एक फरवरी से 24 फरवरी तक टंकण दक्षता परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि रोलनंबर बार टंकण परीक्षा की तिथियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड लिंक से टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे।