{"_id":"62c59b1d5be9b62f8644886e","slug":"hpssc-declared-the-result-of-steno-typist-s-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती परीक्षा का परिणाम
Wed, 06 Jul 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:57 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-891 में हिमाचल पथ परिवहन निगम में स्टेनो टाइपिस्ट के आठ पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-891 में हिमाचल पथ परिवहन निगम में स्टेनो टाइपिस्ट के आठ पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद सितंबर 2021 में लिखित परीक्षा, 12 और 13 जनवरी 2022 को स्किल टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर रोलनंबर 891001408 बलवीर, 891001631 बलदेव, 891001664 कंचन देवी, 891001855 हितेश कुमार, 891002138 विक्रम सिंह, 891002415 कुमारी प्रियंका, 891002448 रेखा शर्मा और रोलनंबर 891002537 संतोष कुमारी का चयन इन पदों के लिए किया गया है।
विज्ञापन
इधर, पोस्ट कोड-899 में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में स्टेनो टाइपिस्ट के चार पदों को भरने के लिए रोलनंबर 889000043 शबाना, 889001267 अनु ठाकुर, 889001747 रीना कुमारी और रोलनंबर 889002057 अंशुल राठौर का चयन किया गया है।
विज्ञापन