फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of radiographer recruitment exam

रेडियोग्राफर भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, खाली रह गए 113 पद

Sat, 15 Dec 2018 05:04 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Sat, 15 Dec 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared result of radiographer recruitment exam

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा के बावजूद स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 113 पद खाली रह गए। महज दो ही पद भरे जा सके। आयोग ने सितंबर 2017 में स्वास्थ्य विभाग में पोस्ट कोड 585 के तहत 154 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


बाद में स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृत पदों में संशोधन कर 39 पद घटा दिए। इसके बाद आयोग ने 115 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। इसमें सामान्य अनारक्षित 48 पद, सामान्य बीपीएल 12, सामान्य
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी 01, ओबीसी अनारक्षित 17, ओबीसी बीपीएल 04, अनुसूचित जाति अनारक्षित 23, एससी बीपीएल 04, एससी स्वतंत्रता सेनानी 01, एसटी अनारक्षित 04 और एसटी बीपीएल 01 पद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन परीक्षा में नहीं आए 125 अभ्यर्थी

hpssc declared result of radiographer recruitment exam

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग के पास कुल 451 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन इनमें केवल 331 आवेदन ही योग्य पाए गए। कम आवेदन के चलते आयोग ने सभी को सीधे मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया।

यह मूल्यांकन परीक्षा 24 जुलाई से 27 जुलाई 2018 के बीच आयोग के कार्यालय में हुई, लेकिन मूल्यांकन परीक्षा में 125 अभ्यर्थियों ने हाजिरी नहीं भरी, जबकि मूल्यांकन परीक्षा में पहुंचे 204 अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल के दौरान न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं करने के चलते बाहर कर दिया

गया। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले दो अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। इसमें रोलनंबर 585000165 बेली राम और रोलनंबर 585000223 योगिता चौहान को सफल घोषित किया गया है। शेष 113 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed