{"_id":"5817fd6d4f1c1bc032436012","slug":"hpsebl-sdo-moti-lal-negi-repaired-electricity-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली फाल्ट को दूर करने खुद ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए एसडीओ साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली फाल्ट को दूर करने खुद ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए एसडीओ साहब
ब्यूरो/अमर उजाला, टापरी (किन्नौर)
Updated Tue, 01 Nov 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड में अधिकारियों ने लाइनमैन का काम कर दिखाया। उन्होंने दिखाया कि जरूरत पड़ने पर वे हर काम बखूबी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड में स्टाफ की कमी के चलते बोर्ड में तैनात अधिकारियों ने ही मोर्चा संभाल कर लोगों की बिजली समस्या दूर की।
भावा मंडल के अंतर्गत टापरी उपमंडल में सहायक अभियंता मोती लाल नेगी को बिजली फेल होने पर स्वयं ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर फाल्ट दूर करना पड़ा।
अगर वे ऐसा नहीं करते तो टापरी क्षेत्र के लोगों को अंधेरा में रात गुजारनी पड़ती। फोरमैन गुप्त राम जगतू ने बताया कि एसडीओ मोती लाल नेगी ने खुद पोल पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन