फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSEB will send electricity bill on e mail along with SMS in Himachal

HPSEB Electricity Bill: हिमाचल में एसएमएस के साथ ई-मेल पर भी बिजली बिल भेजेगा बोर्ड

Sat, 13 Aug 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Aug 2022 08:58 PM IST
सार

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन जालसाजी से बचने के लिए मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल को बोर्ड की वेबसाइट या उपमंडल स्तर के कार्यालयों में दर्ज करवाने की अपील की है।

विज्ञापन
HPSEB will send electricity bill on e mail along with SMS in Himachal
हिमाचल बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड अब उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर एसएमएस के साथ ई-मेल पर भी बिल भेजेगा। बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन जालसाजी से बचने के लिए मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल को बोर्ड की वेबसाइट या उपमंडल स्तर के कार्यालयों में दर्ज करवाने की अपील की है। भविष्य में बिजली बोर्ड की ओर से इन दो माध्यमों से ही बिजली बिलों को जारी किया जाएगा। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बोर्ड की प्रमाणित एप्लीकेशन को ही उपयोग में लाने की सलाह दी है। प्रमाणित एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर एप को ही गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करें। बोर्ड ने अप्रमाणित विभिन्न एप के डाउनलोड होने की स्थिति में इस तरह की कोई गड़बड़ी आने के मामलों में किसी तरह की जिम्मेदारी लेने से भी भी इनकार किया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने अपने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की बोर्ड से संबंधित ऑनलाइन सेवा का प्रयोग करने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बोर्ड ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर आ रही बिजली बिलों और अन्य सुविधाओं से संबंधित तथाकथित जालसाजी की घटनाओं के बारे में स्पष्ट किया है कि यह वास्तव में यह ऑनलाइन जालसाजी की घटनाएं हैं। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी का प्रयोग कर बिजली मीटर लगाने, बिजली बिल देने और न देने के एवज में कनेक्शन काटने की धमकी जैसे कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उधर, प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने कहा कि इन जालसाजी की घटनाओं का बोर्ड के आईटी प्रणाली से कोई भी संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed